नीमच। खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर से रात 2 बजे के बीच 5 वाहन जब्त किए। जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि दोपहर में खंडा से भरा एक ट्रैक्टर शहर के विकास नगर से जब्त किया। टीम ने रात को वापस 11 बजे से अभियान चलाया। इसके अंतर्गत सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर एवं सर्वेयर सुनील जाधव द्वारा होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, जितेंद्र सिंह गिरी ने कानका क्षेत्र में मुरम का अवैध परिवहन कर रहे तीन डंपरों को जब्त किया। वहीं रेत का एक डम्पर सगराना घाटी में जब्त किया। उक्त चारों वाहन नयागांव पुलिस चौकी की अभिरक्षा में रखे गए।