BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 12:01 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज टीकमगढ़ के दौरे पर, जतारा में 3.30 बजे उतरेगा हेलीकॉप्टर, डेढ़ घंटे रुकने के बाद शाम 5 बजे होंगे रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दोपहर 3ः 50 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर जतारा के बेरवार स्थित कार्यक्रम स्थल के पास उतरेगा। सीएम किसान सम्मेलन और जन कल्याण शिविर में लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को होने वाले लाभ के बारे में किसानों को जानकारी देंगे।


जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना का खजुराहो में भूमि पूजन करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44 हजार 605 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की गई है।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बुंदेलखंड की समृद्धि का सपना देखा था। आज यह सपना पूरा होने जा रहा है। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि जिले में जन जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को केन बेतवा लिंक परियोजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से टीकमगढ़ जिला सहित बुंदेलखंड की तकदीर बदलेगी। जिले के दिगौड़ा, जतारा, लिधौरा और पलेरा तहसील के 131 गांव लाभान्वित होंगे।


कलेक्टर ने बताया कि आज किसान सम्मेलन और जनकल्याण शिविर के माध्यम से जिले के हजारों लोगों को शासन की विभिन्न योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे टीकमगढ़ से छतरपुर के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE