BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 12:21 pm
KHABAR : मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विश्व ध्यान दिवस का आयोजन, हार्टफुलनेस संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थितों को बताया महत्व, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम समय प्रातः 9:00 बजे  World meditation day (विश्व ध्यान दिवस) का आयोजन हार्टफुलनेस संस्था की तरफ से सभी विभागों के प्रमुख और उनके कर्मचारियों को कराया गया। इस बार संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया था। उसी के परिपेक्ष में यह ध्यान  पूरे विश्व में ,संपूर्ण भारत में एवं मध्य प्रदेश शासन के साथ मिलकर सारे विभागों को, Heartfulness , एवं भारतीय योग संघ द्वारा कराया गया। जिसके माध्यम से सभी लोगों ने ध्यान कैसे किया जाए ,आदर्श ध्यान  कैसा हो, और उसके लाभ को आप कैसे अर्जित कर सकते हैं, ताकि किसी भी विभाग में ,किसी भी पद पर आप कार्यरत हो तनाव मुक्त और खुश रहकर अपनी कार्यशैली को बेहतर कर सके। और अपना बेहतर योगदान समाज को उन्नत करने में दे सकें। सामाजिक ,मानसिक, व्यक्तिगत ,शारीरिक  विकास को अपनाते हुए और यह सब तभी संभव है जब ध्यान के माध्यम से आप अपना आंतरिक विकास भी ध्यान के माध्यम से सुनिश्चित कर सकें। 
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, एसडीएम शाक्य, जनसंपर्क अधिकारी ईश्वर चौहान मौजूद रहे। जिन्होंने ध्यान के बारे में अपना अनुभव और मार्गदर्शन सबको दिया। हार्टफुलनेस की तरफ से यह ध्यान मंदसौर से प्रशिक्षक दीपेंद्र सोनी ने रिलैक्सेशन, और ध्यान करवाया। ध्यान के बारे में और उनके फायदे के बारे में तथ्यात्मक रूप से प्रेजेंटेशन, डॉक्टर नीलेश नगायच ने प्रस्तुत किया और हार्टफुलनेस की ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बेहतर तरीके से लोगों के बीच पहुंचाया। खिंचावत ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE