BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 12:28 pm
BIG REPORT : बीजेपी के निशाने पर प्रियंका, सांसद ज्ञानेश्वर बोले- 1984 का सिख दंगा भी याद करो, आपके खानदान ने क्या हरकत की, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेसी सांसद प्रियंका वाड्रा गांधी के सदन में आक्रामक भाषण के बाद सियासत जारी है। वहीं फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर संसद पहुंचने पर बीजेपी ने सियासी निशाना साधा है। बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा-1984 का सिख दंगा भी याद करो कि आपके खानदान ने क्या हरकत की है।


प्रियंका वाड्रा गांधी के फिलिस्तीन समर्थन वाले बैग को लेकर राजनीति जारी है। अब खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रियंका वाड्रा को 1984 का नरसंहार की याद दिलाते हुए उनके सिख समाज के भी सपोर्ट में भी कुछ ले जाने की बात कही है । सांसद पाटिल ने कहा कि प्रियंका गांधी को हमारे सासदों ने वह बैग भी देने की कोशिश की है। 1984 में जो सिखों के ऊपर नरसंहार आप लोगों ने किया है उसको भी याद करना चाहिए। आपको फिलिस्तीन की तो याद आ रही लेकिन यह जो आपके खानदान ने हरकत की है वह भी तो जनता के सामने लाना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पूर्व प्रियंका गांधी का फिलिस्तीन का फोटो वाला बैग सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस बैग में इंग्लिश में फिलिस्तीन लिखा हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE