जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेरोजगारी की मार से जूझ रहे एक युवक से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की गई है. मामले का खुलासा तब हुआ जब वह नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचा। जहां उसे पता चला कि ये नियुक्ति पत्र फर्जी है। हालांकि, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है। जहां तिलहरी के रहने वाले शिल्पेश शिवहरे को अतिथि शिक्षक बनाने के नाम पर दंपति ने पैसों की डिमांड की। भरोसे में आकर युवक ने दंपति को दो किस्तों में 5 लाख रुपये दिए थे. फिर क्या था, उन्होंने युवक को नियुक्ति पत्र थमा दिया।
जब वह शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंतो तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि उसे दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश में शुरू कर दी है।