BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बच्चों ने दिखाया कमाल, बंद आंखों.. <<     VIDEO NEWS: "दतिया उपचुनाव" गरजे चंद्रशेखर आजाद,.. <<     VIDEO NEWS: अलीराजपुर पत्रकार महासम्मेलन में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सेवा का संकल्प, भारत विकास परिषद.. <<     VIDEO NEWS: यात्री बस बनी तस्करी का अड्डा,डिक्की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पेंशनर्स का महासंगम,संयुक्त.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर,.. <<     छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 5:04 pm
KHABAR : यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा मामला, कांग्रेस ने दिया धरना, पीसीसी चीफ जीतू की मौजूदगी में सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर वेस्ट मैनेजमेंट (रामकी) ग्रुप की कंपनी में भोपाल गैसकांड का जहरीला कचरा जलाए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि ‘‘यह बीजेपी के लोग है जो पद मिला है इससे मदमस्त है। बेंडे हाथी हो गए, पागल हाथी जंगलों में रहता है। विधायक है क्या उनका दायित्व नहीं है इस लड़ाई को लड़ने का। चार बार से विधायक बनी उनके पति भी सांसद थे। उनका दायित्व नहीं है कि इस निपटारे के लिए उनको भी तो आगे आना चाहिए। उनका दायित्व नहीं है उनको भी आगे आना चाहिए। बीजेपी का इस तरह का व्यवहार हो गया है कि जो वोट मिलता है। अहंकार रावण से बड़ा हो गया हैं। यह एक दिन की लड़ाई नहीं है यह लगातार लड़ने वाली लड़ाई है। यह कांग्रेस बीजेपी की लड़ाई नहीं है नागरिकों की लड़ाई है।’ मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE