खरगोन। जिले के कसरावद में एक दिवसीय डे नाईट शुटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जो राज्य स्तरीय था। यह टूर्नामेंट स्व. भुवानीरामजी राठौड़ जी की स्मृति में आयोजित किया गया था।
टूर्नामेंट का आयोजन एशोशिएशन क्लब कसरावद के तत्वाधान में किया गया था। यह आयोजन 9 फरवरी 2025, रविवार को समय सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड परिसर, कसरावद में किया गया। इस टूर्नामेंट में उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, विदिशा, सीहोर, कुक्षी, इंदौर, देवास, अंजड़, खरगोन, हरदा, बड़वानी, चोली, पुनासा, सनावद, धार, कसरावद सहित अन्य स्थानों से टीमों ने भाग लिया।
देर रात तक चले इस टूर्नामेंट मे, मंदसौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीहोर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही कसरावद की टीम तृतीय स्थान एवं इंदौर की टीम चौथे स्थान पर रहे। जिन्हें जितेन पाटीदार, अजय मंडलोई, संजय पाटीदार, मुजाहिद खान,विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किए।