BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 1:55 pm
BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का वेलकम, मंत्रालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत, बोले-पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में दस वर्षों बाद सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने पर बुधवार को मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन विभागों में अभी तक पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, वहां भी जल्द प्रमोशन किए जाएं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी।


बुधवार को कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे ही मंत्रालय पहुंचे, मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें गुलदस्ते भेंट कर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने पर आभार व्यक्त किया गया।


विभागों और जिलों में पदोन्नति प्रक्रिया तेज करने की मांग
इस अवसर पर भोपाल दक्षिण-पश्चिम के विधायक भगवानदास सवनानी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ एवं शीघ्र लेखक संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जीपी सिंह, मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष घनश्याम भकौरिया, एससी ओसले तथा मध्यप्रदेश राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी गौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि मंत्रालय के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न विभागों और जिलों में भी पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उनका कहना था कि कुछ विभागों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक सभी पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है।


कर्मचारियों ने अन्य मांगों पर भी की मांग
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित पदोन्नतियां शीघ्र पूरी कराई जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और कोई भी पात्र अधिकारी या कर्मचारी पदोन्नति के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देने का भी आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE