BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 12:17 pm
BIG NEWS : स्टूडेंट्स से परीक्षा पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, एमपी के 18.27 लाख स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। स्टूडेंट्स के एनुअल एग्जाम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा करेंगे। पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए एमपी के 18 लाख 27 हजार स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में पीएम मोदी परीक्षार्थियों से चर्चा करेंगे।


सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में शामिल होंगे मंत्री और अधिकारी
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, स्‍कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ सहभागिता करेंगे।


लोक शिक्षण आयुक्‍त शिल्‍पा गुप्‍ता ने बताया कि प्रदेश में भी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों में हाई और हायर सेकेंडरी स्‍कूलों में स्टूडेंट्स के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। स्‍कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर लैपटॉप/मोबाइल ) पर भी कार्यक्रम देखने की सुविधा दी जा रही है।


प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की व्यवस्था संभव नहीं होगी, वहां रेडियो, ट्रांजिस्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ज़िलों के कलेक्‍टर्स और मैदानी अधिकारियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकों की सामूहिक रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।


2018 में हुई थी शुरुआत
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। आठवीं बार प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पे चर्चा कर स्टूडेंट्स को तनावमुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE