BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा कार्यसमिति से पहले ओरछा में.. <<     BIG NEWS : लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : दस साल बाद पदोन्नति शुरू होने पर सीएम का.. <<     KHABAR : पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुराह.. <<     KHABAR : शिवपुर में सीसी रोड निर्माण की प्रक्रिया.. <<     KHABAR : कसरावद में गूंजे साईं बाबा के जयकारे,.. <<     KHABAR : गुलशन नगर की कच्ची सड़क बनी परेशानी,.. <<     मुरैना पुलिस का बड़ा धमाका,चेन स्नैचिंग और.. <<     शहडोल में कागजी तालाब का महाघोटाला,हाईवे के.. <<     BIG REPORT : पुजारियों ने उठाई कृषि अधिकारों की आवाज,.. <<     KHABAR : मिडटाउन कॉलोनी में अब 45 मिनट मिलेगी पेयजल.. <<     कैलारस में खैर कटाई का आरोप, रेंजर समेत तीन.. <<     खरगोन के बिस्टान में अनियमितताओं का मामला,.. <<     KHABAR : टीकाकरण दिवस का अधिकारियों ने किया औचक.. <<     KHABAR : सरदार सरोवर बांध पर ऐतिहासिक समझौता! मध्य.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली तत्काल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 12:36 pm
BIG NEWS : श्मशान घाट में रात के अंधेरे में होती थी अजीब हरकतें, राज जानने ग्रामीणों ने लगाया सीसीटीवी, जलती चिता के महिला-पुरुष करते दिखे ऐसा काम, लोगों के उड़े होश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। श्मशान घाट में रात के अंधेरे में अजीबो-गरीब हरकतें हो रही थीं। इसका राज जानने के लिए ग्रामीणों ने वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया।  कुछ पुरुष और महिला कैमरे में कैद हो गए जो जलती चिता के पास तंत्र क्रियाएं कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे हुए। यह हैरान करने वाला मामला राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। 


बड़े तांत्रिक के संपर्क में थे छोटे तांत्रिक
दरअसल, भोपाल के एक गांव में श्मशान में तांत्रिक क्रिया करते एक महिला और दो पुरुष पकड़े गए हैं। ये सभी तांत्रिक अमावस्या और पूर्णिमा की आधी रात को शमशान घाट पहुंचते थे। पकड़े जाने पर जानकारी सामने आई कि ये तांत्रिक बैरसिया के किसी बड़े तांत्रिक के संपर्क में थे। ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


पत्तल में रखी मिली रोटी और पुड़ी 
गांव वाले अपने रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार कर अस्थियां लेने श्मशान घाट जाते थे। लेकिन वहां सब कुछ अस्त-व्यस्त देख उनका दिल दुखी हो जाता है। जिसके बाद शक के चलते रात में लाइट और कैमरा फिट करवा दिया था। अगले दिन जब फुटेज देखा तो महिला और पुरुष तांत्रिक क्रिया करते पकड़े गए। गुप्त नवरात्रि की नौवीं रात को श्मशान घाट पर अज्ञात लोगों की मौजूदगी का पता चला। वहां एक पत्तल में रोटी और पुड़ी भी रखी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE