BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 6:21 pm
KHABAR : उज्जैन में पुजारियों की मुख्यमंत्री से मांग, मानदेय ₹10,000 हो, भगवान की सेवा के लिए ₹3,000 मिले, राजस्थान में बढ़ने के बाद उठी मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। राजस्थान सरकार द्वारा पुजारियों का मानदेय ₹5000 से बढ़ाकर ₹7500 प्रतिमाह और भगवान की सेवा-पूजा, भोग-प्रसाद, उत्सव, पोशाक एवं पूजापाठ के लिए ₹1500 से बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह किए जाने के निर्णय का अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, उज्जैन ने स्वागत किया।


साथ ही, महासंघ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया कि, जिस प्रकार राजस्थान सरकार ने पुजारियों के हित में निर्णय लिए हैं, उसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी पुजारियों का मानदेय ₹10,000 प्रतिमाह और भगवान की सेवा-पूजा, भोग-प्रसाद एवं उत्सव के लिए ₹3000 प्रतिमाह प्रदान किया जाए। इससे भगवान की सेवा-पूजा और धार्मिक अनुष्ठान बेहतर ढंग से संपन्न हो सकेंगे। पुजारियों का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से हो सकेगा।


पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रूपेश मेहता ने बताया कि, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राजस्थान पुजारी सेवक संघ द्वारा सरकार से पुजारियों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी क्रम में संघ की एक महत्वपूर्ण मांग थी कि पुजारियों का मानदेय बढ़ाया जाए और भगवान की सेवा-पूजा के लिए उचित राशि प्रदान की जाए। राजस्थान सरकार ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार कर लिया है।


अखिल भारतीय पुजारी महासंघ देश में पुजारियों के हितों की रक्षा और सहयोग करने वाली अग्रणी संस्था है। राजस्थान में भी महासंघ पुजारियों के हितों और मांगों को लेकर सक्रिय रहा है। महासंघ सरकार से अपेक्षा करता है कि वह भविष्य में भी पुजारियों के हित में इसी प्रकार कार्य करती रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE