BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 6:50 pm
KHABAR : लाडली बहना योजना के तहत जिला स्‍तरीय कार्यक्रम तहसील कार्यालय नीमच में सम्‍पन्‍न, मुख्‍यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की 1553 करोड़ की राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्‍छ में सोमवार को आयोजित मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की गई है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ की राशि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़  की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्‍यालय के अलावा उपखण्‍ड मुख्‍यालय नीमच, जावद एवं मनासा तथा सभी नगरीय निकाय स्‍तर पर भी सीधा प्रसारण किया गया।
इस कार्यक्रम में देवास जिले के सोनकच्‍छ से राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी किया। मुख्‍यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा, कि जल का खेत से संबंध है, सूखे खेत में पानी और बिजली मिल जाए, तो किसान खुशहाल होता है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के माध्‍यम से प्रदेश की बहनें हर माह रक्षाबंधन पर्व मना रही है। उन्‍होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने महिला, युवा, किसान एवं गरीब, सबका समान रूप से ध्‍यान रखने का संकल्‍प दिलाया है। 
इस राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्‍यालय नीमच के तहसील कार्यालय नीमच में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा सहित जिला अधिकारी, कर्मचारी, लाड़ली बहने एवं किसान भाई उपस्थित थे। 
जिला स्‍तरीय कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विधायक दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि मैं अन्‍नदाता किसान और लाडली बहनों का सम्‍मान करता हूं। बेटियों के सम्‍मान बढ़ाने के लिए देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं अभियान की शुरूआत की है। किसानों का सम्‍मान देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री जी एवं मुख्‍यमंत्री जी ने किसान सम्‍मान निधि योजना से किसानों का सम्‍मान बढ़ाया है। बहन, बेटी को पूरा लाभ मिले और वे आत्‍मनिर्भर बने। प्रदेश सरकार किसानों की खेती को लाभ का धंधा बना रही है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रारंभ में एसडीएम संजीव साहू, तहसीदार नीमच कविता कडेला, जिला कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE