BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2025, 7:47 pm
KHABAR : ई ऑफिस सिस्टम लागू करने के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी पूर्ण करें, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लाउड स्पीकर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाए। मरीज गार्डन, धर्मशाला इत्यादि संस्थान जो बिना लाइसेंस/ बिना अनुमति के ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं। उनके ऊपर कार्यवाही करें। उनके लाइसेंस निरस्त करें। सभी विभाग प्रमुख इस बात का ध्यान रखे कि, अगर कही पर ध्वनि प्रदूषण हो रहा है तो रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराए या पुलिस को सूचना दे। विद्यार्थियों की परीक्षा का समय है, उनके भविष्य को बनाने का समय है। परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न न हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। 
ई ऑफिस प्रणाली सभी कार्यालय में लागू होने वाली है। इसके लिए सभी विभाग प्रमुख 28 फरवरी से पहले संबंधित आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें।  उसके लिए लॉगिन आईडी बनाएं। सभी ईमेल .gov / nic.in पर बनाएं। मास्टर डाटा ऐनआईसी से बनाएं। ई ऑफिस प्रणाली के पश्चात समस्त कार्य ऑनलाइन माध्यम से होंगे। सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन शिकायत का त्वरित समाधान करें। शिकायतों का समाधान नहीं करने पर अब विभाग प्रमुखों पर सीधी कार्यवाही होगी। शिकायतों के निराकरण के लिए लगातार शिविर चलने दे। स्वास्थ्य विभाग प्रसूति सहायता संबंधित हितग्राहियों के भुगतान तुरंत कर सीएम हेल्पलाइन शिकायत को बंद कराए। रबी उपार्जन पंजीयन से संबंधित गिरदावरी का कार्य एवं गिरदावरी वेरिफिकेशन का कार्य प्रतिदिन करें। सभी ग्राम पंचायत में आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने जिसमें आयुष्मान कार्ड बनाना, 70 प्लस व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाना, फॉर्मर रजिस्ट्री करना, ई केवाईसी करना, सीएम हेल्पलाइन शिकायत समाधान करना जैसे कार्यों के लिए अभियान लगातार चलने दे। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, प्रभारी एडीएम राहुल चौहान, जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE