नीमच। सेफ क्लिक अभियान के तहत तरंग बंसल (2017 बैच पुलिस अधिकारी) द्वारा सीताराम जाजु कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक थाना क्षैत्रों ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन
1- सायबर जागरूकता हेतु पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 01.02.25 से 11.02.25 तक 11 दिवसीय प्रदेश स्तरीय चलाया जा रहा है विशेष अभियान।
2- विशेष अभियान ‘‘सेफ क्लिक अभियान‘‘ के अर्न्तगत आमजन, वृद्धजन, महिलाओं एवं बालिकाओं तथा छात्रांे को किया जायेगा जागरूक।
3- दिनांक 01.02.2025 से दिनांक 11.02.2025 तक अभियान चलाकर सभी थाना एवं चौकी स्तर पर स्कुल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को किया जायेगा जागरूक।
4- आज दिनांक 10.02.2025 को तंरग बंसल (2017 बैच पुलिस अधिकारी) द्वारा सीताराम जाजु कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक।
5- आज दिनांक 10.02.2025 को जिला नीमच के पुलिस थाना अर्न्तगत विद्यालयों, महाविद्यालयों, बैंक, सार्वजनिक स्थानों पर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
6- अभियान के अर्न्तगत आमजनों को सोशल मिडिया का उपयोग एवं सावधानिया एवं सायबर फ्राड एवं उनसे बचाव की जानकारी दी जाकर किया जागरूक।
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 11.02.2025 को सेफ इन्टरनेट दिवस के परिपेक्ष्य में समाज में सायबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 01/02/2025 से दिनांक 11/02/2025 तक (सायबर सुरक्षा जागरूकता) ‘‘सेफ क्लिक अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन(भापुसे) एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निकीता सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त पुलिस थानों में पुलिस टीम द्वारा वृहद स्तर पर स्कूल, कॉलेज में छात्र-छात्राओं और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को सायबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के अर्न्तगत आज दिनांक 10.02.2025 को तंरग बंसल (2017 बैच पुलिस अधिकारी) द्वारा सीताराम जाजु कन्या महाविद्यालय में जनसंवाद का आयोजन कर पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन एवं विज्युअल इफेक्ट (एनिमेशन) के माध्यम से छात्राओं को सोशल मिडिया अपराध एवं उनसे बचने हेतु सांवधानिया तथा सायबर फ्राड एवं उनके बचने हेतु सावधानियां के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जनसंवाद के दौरान जागरूकता संबंधी पेम्पलेट्स वितरित कर जानकारी दी गई। जनसंवाद के दौरान महाविद्यालय के केन्टीन, नोटीस बोर्ड, प्रेवश द्वार आदि मुख्य स्थानों पर सायबर जागरूकता संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये।
अभियान के अर्न्तगत आज दिनांक 10.02.2025 को थाना नीमचसिटी अंर्तगत मेडम क्युरी हायर सेेकेण्डरी स्कुल जवासा, थाना बघाना अंर्तगत पाटीदार सेनेटरी एण्ड हार्डवेयर, छोटी सादड़ी रोड़ बघाना, थाना मनासा अंर्तगत ग्रीनफिल्ड स्कुुल मनासा, थाना कुकड़ेश्वर अंर्तगत जयंत टी स्टाल कुकड़ेश्वर, थाना रामपुरा अंर्तगत बोहरा मस्जिद रामपुरा, थाना रतनगढ अंर्तगत सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया रतनगढ, कस्बा डीकेन, थाना सिंगोली अंतर्गत शासकीय हाईस्कुल खेड़ा भनगौता, ग्राम खेड़ाभनगौता पर सोशल मिडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट, परिचित फेक कॉल, फर्जी टेªडिंग/स्टाक मार्केट निवेश के नाम पर धोखाधड़ी,वाटसएप एपीके फाईल के माध्यम से हेक, सीम स्वैप धोखाधड़ी,फर्जी लोन एप के नाम पर धोखाधड़ी आदी की जानकारी एवं बचाव संबंधी पोस्टर एवं पेम्पलेट्स वितरित कर ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र/छात्राओं, आमजन को जागरूक किया गया।