मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(07) के तहत कृषि उपज के विक्रय के लिये तथा घर से खेत पर आते जाते समय रास्ते में हुई दुघर्टना में मृत्यु या अंग भंग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा कामेरीबाई उर्फ गमेरीबाई निवासी बर्डियाअमरा की कृषि कार्य निंदाई करने हेतु जाते समय रास्ते में हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस तेजमल को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।