खनियांधाना। अखिल भारतीय आमंत्रण विधायक कप का क्षेत्रीय विधायक ने शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने विधानसभा क्षेत्र खनियांधाना के पौठयाई के मैदान में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया इस टूर्नामेंट का क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा आयोजन किया गया आयोजक कमेटी में विधायक प्रतिनिधि राकेश लोधी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय झा सनातन एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा टूर्नामेंट का फाइनल 16 फरवरी को खेला जाएगा, टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपए का पुरस्कार वही उप विजेता के लिए ट्रॉफी एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा, उद्घाटन मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लिया उसके बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। उद्घाटन मैच राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा सिक्का उछाला गया उत्तर प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले राजस्थान टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के पहले ही 130 रन पर ऑल आउट हो गई 131 रन का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 7 विकेट खोकर जीत हासिल की मैन ऑफ़ द मैच सचिन यादव उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ी रहे जिन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया था।