BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 10:35 am
BIG NEWS : झीलों के शहर भोपाल पहुंचे कॉमेडियन कपिल शर्मा, सीएम डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, एमपी में करेंगे शूटिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा कल सोमवार को शूटिंग के लिए झीलों के शहर भोपाल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कपिल ने बताया कि वह कुछ दिन यहीं रहकर शूटिंग करेंगे। वहीं सीएम ने भी उनके आगामी फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दी।


आधे घंटे तक हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच सीएम आवास में करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। सीएम ने कपिल के कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग की तारीफ की। वहीं कपिल ने डॉ. मोहन को ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताया।  


सीएम ने कपिल शर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामना की 
सीएम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध कॉमेडी कलाकार कपिल शर्मा ने आत्मीय भेंट की। कॉमेडी के क्षेत्र में आपने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश-विदेश में विशिष्ट पहचान बनाई है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।”


कपिल ने सीएम को बताया ऊर्जावान मुख्यमंत्री
कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर लिखा, “आज झीलों के शहर भोपाल पहुंचने पर मध्यप्रदेश के ओजस्वी और ऊर्जावान मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत आभार। महादेव हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाये रखें।”


कई बार विवादों में भी रहे कपिल शर्मा 
बता दें कि कपिल शर्मा को टेलीविजन से काफी प्यार मिला और वहीं से उन्होंने सफलता की सीढ़ी चढ़ी। आज न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी उनके काफी चाहने वाले हैं। कपिल शर्मा जितना सफलता को लेकर चर्चित हुए, उससे कई ज्यादा विवादों में भी रहे। बात चाहे अपने साथी कलाकारों के साथ मारपीट की हो या फिर फोन पर किसी को गाली देने का मामला रहा हो, उन्हें लेकर फिल्मी जगत में बातें कम नहीं हुई। हालांकि अब उनके बीच सब ठीक है और नेटफ्लिक्स में साथ मिलाकर शो कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE