BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 11:05 am
BIG NEWS : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 16 फरवरी को 1.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, इंदौर में सबसे ज्यादा 71 केंद्र, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 16 फरवरी को प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा (मेन्स) जून में प्रस्तावित है और इंटरव्यू भी इसी साल कराए जाने की योजना है।


158 पदों के लिए परीक्षा, पिछले वर्ष की तुलना में बदलाव
इस बार परीक्षा 158 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। पिछले वर्ष (2024) में 110 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें 1 लाख 84 हजार आवेदन आए थे, लेकिन परीक्षा में 1 लाख 32 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


इंदौर में सबसे ज्यादा 71 परीक्षा केंद्र
एमपीपीएससी इंदौर के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेशभर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख सरकारी कॉलेज जैसे होलकर साइंस कॉलेज और अटल बिहारी कॉलेज शामिल हैं।


इंदौर में 25,700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगीकृ
पहली पाली सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर 12ः15 से 4ः15 बजे तक


दिसंबर तक अंतिम परिणाम जारी करने की योजना
डॉ. पंचभाई के अनुसार, आयोग इस साल दिसंबर तक राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 और 2025 के अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है।


नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैनात
परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जो अलग-अलग केंद्रों पर जाकर निगरानी करेंगे। साथ ही, प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने और गलतियों को रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE