BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 11:18 am
KHABAR : फुटेज-दस्तावेज गायब होने का मामला, नर्सिंग काउंसिल के ऑफिस से डाटा रिट्रीव नहीं हो पाया, साइबर सेल ने सीलबंद लिफाफे में पेश की रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 को, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में भोपाल के साइबर सेल ने नर्सिंग काउंसिल के ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज से संबंधित सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि नर्सिंग काउंसिल दफ्तर से जब्त किए गए सीसीटीवी के डीवीआर से डाटा साइबर सेल से रिट्रीव नहीं हो सका है। उसे केंद्रीय लैब में भेजा गया है। जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने अगली सुनवाई से पहले हर हाल में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामले पर अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।


हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को भोपाल पुलिस कमिश्नर और साइबर सेल को निर्देश दिए थे कि काउंसिल कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज पुनः रिट्रीव करें। कोर्ट ने कहा था कि काउंसिल ऑफिस के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखकर पता लगाया जाए कि दफ्तर से क्या-क्या बाहर ले जाया गया है। हाईकोर्ट ने साइबर सेल को तत्कालीन रजिस्ट्रार अनीता चांद के मोबाइल फोन के टावर लोकेशन की जानकारी एकत्र करने भी कहा था, ताकि 13 से 19 दिसंबर, 2024 की अवधि के दौरान कार्यालय में उनकी भौतिक उपस्थिति का पता लगाया जा सके।


लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका के साथ सभी अन्य नर्सिंग मामलों की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट ने जब 12 दिसंबर को तत्कालीन रजिस्ट्रार को हटाने के आदेश दिए थे, उसके बाद उनके द्वारा अपने कार्यकाल में की गई अनियमितताओं से संबंधित फाइलें 14 दिसंबर को गायब की गई हैं। फुटेज भी डिलीट किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE