BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 11:33 am
BIG REPORT : शासकीय शिक्षक संगठन की बड़ी जीत, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को डीपीसी पद पर नियुक्ति की सरकार ने दी मंजूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शासकीय शिक्षक संगठन की लंबी लड़ाई के बाद सरकार ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों (उमाशि) को जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के पद पर नियुक्ति देने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय शिक्षक समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


पहले सर्वशिक्षा अभियान में डीपीसी पद पर नियुक्ति के लिए व्याख्याताओं को तो योग्य माना जाता था, लेकिन उच्च माध्यमिक शिक्षकों को अपात्र ठहराया जाता था। इस भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ शिक्षक संगठन ने लगातार आवाज उठाई और शासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई।


शासकीय शिक्षक संगठन ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) नियुक्त किए गए उच्च माध्यमिक शिक्षकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यालयों के समग्र विकास में अपना योगदान देंगे। संगठन ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। नए शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE