BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 12:09 pm
KHABAR : नीमच वृत्तांतर्गत बिजली आउटसोर्स श्रमिकों के वेतन को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। नीमच वृत्तांतर्गत बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ, जिला नीमच एवं बिजली कर्मचारी महासंघ शाखा नीमच के नेतृत्व में विधायक दिलीप सिंह परिहार को सोमवार को ज्ञापन प्रेषित कर वेतन सम्बन्धित परेशानियों के संबंध में अवगत कराया गया है। इस संबंध में महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि मेसर्स आल सर्विसेस ग्लोबल प्रा.लि. मुम्बई द्वारा आउटसोर्स कर्मियों को समय पर वेतन ना देने सम्बन्धि जानकारी ज्ञापन के माध्यम से देकर बताया गया है कि आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा पिछले कई महिनों से समय पर सेलेरी (वेतन) ओर बोनस नियत दिनांक को नही दिया जा रहा है। 
इस संबंध में विधायक परिहार द्वारा दूरभाष पर मुख्य अभियंता (उ.क्षे.) उज्जैन से चर्चा कर सम्बन्धित आउटसोर्स ऐजेन्सी को वेतन व बोनस देने एवं आउटसोर्स एजेन्सी को ब्लेक लिस्टेड व टेन्डर निरस्त करने के निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पेंशन महासंघ के संरक्षक राजेन्द्र कुमार जैन, पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी के क्षेत्रिय सचिव राजमल व्यास, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नितीन साहू, संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष नागदा, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, जगदीश बागड़ी, साथ ही आउटसोर्स कर्मी अर्जुन बेरवा, अनुपसिंह, रामाषिश, दीपक शर्मा, गोपाल, कमलेश गेहलोत, सौरभ सिंह चौहान, राहूल रील, इरफान खॉन, जाबीर हुसैन, हेमन्त नागौरी, पंकज, ओम, गोपाल गवरिया, सुरज सिंह आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE