BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करी के नेटवर्क पर खाकी का शिकंजा नीमच.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की सब जेल कॉलोनी में नाबालिग ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज.. <<     VIDEO NEWS: महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने चलाया.. <<     VIDEO NEWS: 65 साल पुरानी बेधड़क बिल्डिंग ने डराया,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच विधानसभा को मिली 52 लाख की सौगात,.. <<     खरगोन: PMGSY की बड़ी लापरवाही, वैकल्पिक पुलिया पर.. <<     दतिया उपचुनाव से पहले प्रशासन अलर्ट,.. <<     सेगांव के जिरातपुरा में करंट लगने से एक बैल.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में 'SAFE CLICK-2026' अभियान, पुलिस.. <<     KHABAR : शरीर पर मिट्टी लगाकर नदी किनारे चिता पर.. <<     KHABAR : अखाड़ा परिषद विवाद में नया मोड़, निर्माेही.. <<     KHABAR : कोटड़ी इस्तमुरार और आकली में 52 लाख रुपये के.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे की.. <<     शिवपुरी में दबंगों की मनमानी,बड़ोनियापुरा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, चाय.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 12:10 pm
KHABAR : डाक विभाग में करोड़ों का गबन कर फरार हुए डाकिया, खजांची और डाकपाल ने खुद के अकाउंट में जमा कराया पैसा, सीबीआई ने दर्ज किया एफआईआर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में डाक विभाग में गबन का मामला सामने आया है। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों ने महीने भर के अंतर दो करोड़ रुपये खुद के अकाउंट में जमा कर लिए थे। फिलहाल दोनों कर्मचारी फरार है। एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


यह पूरा मामला चंबल संभाग का है। जानकारी के मुताबिक, खजांची और डाकपाल के पद पर पदस्थ प्रमोद सिंह भदौरिया और सोनू कुमार मीणा ने महीनेभर के अंदर दो करोड़ 12 लाख रुपये खुद के अकाउंट में जमा करा लिया। इसके बाद फरार हो गए। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया।


इस मामले के मुख्य दोषी कार्यवाहक पोस्टमास्टर प्रमोद भदौरिया और सोनी कुमार मीणा को 1 फरवरी 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं सीबीआई ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनू कुमार मीणा, डाक सहायक एवं कार्यवाहक खजांची भिंड प्रधान डाकघर वर्तमान में फरार है और उनका मोबाइल नंबर पर भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। फिलहाल सीबीआईआरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE