शाजापुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शाजापुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम मनीषा वास्कले को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
मथुरा में 28 फरवरी को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव किया गया था। कार्यकर्ताओं ने हमले के आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है। साथ ही चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग भी की है।
जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद पर हमला राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस प्रशासन की भूमिका की जांच भी मांगी गई है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस घटना से दलित और वंचित वर्गों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर भी लोग चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में आए हैं। ज्ञापन देने के दौरान नितिन सौराष्ट्रीय, कांतिलाल डोंगलिया, सोम तात्या, विष्णु कासुमरिया, राजेंद्र सौराष्ट्रीय, पंकज सौराष्ट्रीय और राम प्रसाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।