शामगढ़। 09 मार्च कल आरक्षक 249 मोहित कुमार व रेल सुरक्षा समिति सदस्य दिनेश प्रजापति ने पीएफ ड्यूटी के दौरान पीएफ नंबर 2-3 रेलवे स्टेशन शामगढ़ पर ट्रेन चौहमेला कोटा मेमू निकलने के ठीक बाद स्टेशन पर एक सीट के ऊपर सफेद काले कलर का लेडीज हैंड पर्स रखा हुआ मिला, जिसको खोलकर देखा तो उसके अंदर शामगढ़ से कोटा मेमू ट्रेन का टिकट व नकदी 13190 रूपये थे। आरक्षक ने तुरंत रेलवे स्टेशन भवानीमंडी आरपीएफ के माध्यम से अनाउसमेंट कराया, जिस पर से उस लेडीज पर्स के मालिक का पता चला, बाद आज 10 मार्च को पर्स के मालिक जिनका नाम - सोनम सिसोदिया पति विशाल सिसोदिया उम्र- 36 साल निवासी शामगढ़ जिला मंदसौर को आरक्षक 249 मोहित कुमार व रेल सुरक्षा समिति दिनेश प्रजापति के द्वारा थाना इंचार्ज के आदेश से ससम्मानित पर्स व 13190 रुपए लौटाए गए।