BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 3:28 pm
BIG NEWS : यहां कुंवारों की बढ़ रही संख्या, शादी करने से बचते हैं लड़की वाले, वजह जानकर चौंक जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। मध्य प्रदेश का एक ऐसा गांव है, जहां कुंवारों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लड़की वाले यहां रिश्ता लगाने से बचते है। आखिर ऐसा क्या है इस गांव में कि कुंवारों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। आइए जानते है इसके पीछे की वजह क्या है

 

आज के इस आधुनिक युग में हर किसी के पास मोबाइल फोन है। मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन एक ऐसा गांव भी है, जहां नेटवर्क की नहीं होने के चलते युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है। जी हां३ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के नयागांव की। यह गांव पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है। जहां एक भी कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है।


रिश्ते में रोड़ा बन रहा नेटवर्क
मोबाइल फोन होने के बावजूद गांव वालों को 3 किलोमीटर दूर जाकर कॉल करना पड़ता है। जो अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। इस समस्या के चलते यहां लड़की वाले रिश्ते करने और लड़की देने से बचते नजर आते हैं। गांव की रहने वाले एक महिला ने बताया कि 29 वर्षीय बेटे की कई जगहों पर शादी की बात चली, लेकिन नेटवर्क की वजह से रिश्ता नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष यह तर्क देता है कि बिना मोबाइल नेटवर्क के उनकी बेटी पति से कैसे संपर्क करेगी।


3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है
इस गांव में नेटवर्क न होने के कारण कोई अपनी बेटी देने को तैयार नहीं होता। यह समस्या गांव के सभी युवाओं के सामने है। इतना ही नहीं बीमारी या गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए एंबुलेंस बुलानी हो, तो भी 3 किलोमीटर दूर जाकर फोन करना पड़ता है। सरकारी कामों के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। इसे देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि इस गांव के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


वहीं पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने कहा कि नयागांव के लोग आधुनिक युग में भी बुनियादी संचार सुविधा से वंचित हैं। मोबाइल नेटवर्क की समस्या ने शादियों से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने इस क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति मांगी है। टावर लगने से शादी की समस्या का समाधान और स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE