खरगोन। थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है।
थाना कसरावद पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम भादलपुरा व ग्राम भीलगांव मे कुंदा नदी के किनारे अवैध शराब की भट्टी संचालित की जा रही है व अवैध शराब का संग्रहण भी किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया।
जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम भादलपुरा व ग्राम भीलगांव मे मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जिसमे पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए कुल की गई कार्यवाही मे कुल 2500 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती लगभग 3000/- रुपये व अवैध शराब बनाने के संसाधन को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कसरावद पर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व मे उनि महेश यादव, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर. वेरसिंह, प्रआर, भावसिंह, प्रआर. वहाब, प्रआर. मनोज, आर. जितेन्द्र, आर. महेन्द्र, आर. अतुल, मआर. सविता व मआर. रानी व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।