BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 4:21 pm
KHABAR : शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय तस्कर से लाखों रूपये कीमत की स्मेक जब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिये जा रहे थे, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एसडीओपी शुजालपुर निमेश देशमुख शुजालपुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ के धंधे करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

थाना कालापीपल पुलिस को दिनांक 09.03.2025 को मुखवीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति होण्डा साइन मोटर साइकल से चाकरोद तरफ से कालापीपल सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ स्मेक लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कालापीपल पुलिस द्वारा सोया सोयाबीन प्लांट के पास वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच कर देखा। एक व्यक्ति होण्डा साइन मोटर साइकल से आते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर हड़वड़ा कर भागने लगे। जिसको फोर्स व पंचान की मदद से पकड़े। जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम हरिबक्ष पिता अमर सिंह तंवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम डोब थाना भोजपुर जिला राजगढ का होना बताया जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबध मे पुछताछ की गयी व जिसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मेक मिली। जिसका वजन करते 76.62 ग्राम स्मेक निकली जो कीमती करीबन 07 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी राजस्थान से अवैध स्मेक लाकर मध्यप्रदेश में बेचता था।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, उप निरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि मुनेश्वर भगत, प्रआर विवेक गोस्वामी, प्र०आर विशाल पटेल, प्रआर रामेश्वर जाटव आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सुमित पटेल आरक्षक अभिषेक, आरक्षक ओमप्रकाश वर्मा की मुख्य भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE