चित्तौड़गढ़। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल बैरवा ने बताया की ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों मे 10मार्च 2025 से 25 मार्च 2025 तक 2nd फेज सर्वे में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान घर घर सर्वे चलेगा। जिसमें आशा एवं एएनम द्वारा घर घर जा कर ऑनलाइन आशा डिजिटल एप के माध्यम से सर्वे करनी है। हर घर के सर्वे के 10/- प्रति ऑनलाइन सर्वे के एवं सीबीनाट साइड पर सपूटम सेम्पल कराने पर 100/- एवं आने जाने का किराया मिलेगा ओर सेम्पल टीबी पॉजिटिव आने पर 500/- का एवं दवाई खिलाने का 1000/- दिया जायेगा। अतः इस अभियान को 2nd फेज 10 मार्च से घर घर जा कर ऑनलाइन सर्वे करना है जो सभी आशा को करना है। जहां आशा नहीं वहां सर्वे एएनम सिस्टर द्वारा किया जायेगा, जहां सर्वे होंगी उस आशा द्वारा डाटा सिंक डेली करना है। सम्बंधित आशा का डेटा एएनम सिस्टर द्वारा एएनम डिजिटल एप के माध्यम से डेली सिंक करना होगा, साथ ही सभी CHO द्वारा उनके एरिया की ग्राम पंचायत एवं स्कूल में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की एक्टिविटी की जाएगी। इस बार ब्लॉक को 100% सर्वे की जाएगी सर्वे नहीं करने या लापरवाही करने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। अतः समय समय पर डिस्ट्रिक्ट टीम एवं स्टेट व who टीम द्वारा विजिट की जाएगी। इसिलिये टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनावे ।