नीमच। शहर के विद्युत वितरण कंपनी कल 11 मार्च मंगलवार को 11 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य करेगी। इस दौरान 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 11.03.2025 (मंगलवार) को 11 केवी लाईन शिफ्टिंग कार्य होने के कारण 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर का सेक्शन लाईन परमिट होने से विद्युत प्रदाय दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक बंद रहेगा।

11 केवी झांझरवाड़ा फीडर पर सेक्शन परमिट होने से शालीमार बाग, शालीमार रेवेन्यु, बेनीवाल पानी वाला, राबडियों वाला कुआं, पान वाले भेरू बाउजी के आसपास का ऐरिया आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया भी जा सकता है।
