BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 4:56 pm
KHABAR : जबलपुर से फ्लाइट्स का संचालन बंद कर रही विमान कंपनियां, डेक्कन-स्पाइसजेट के बाद अन्य कंपनियां भी कतार में, सिर्फ 14 फ्लाइट कर रही टेकऑफ-लैंडिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में साढ़े 4 सौ करोड़ की लागत से डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया है। हालांकि इसके बावजूद विमान कंपनियां जबलपुर से फ्लाइट संचालन को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। अधिकतर विमान कंपनियों ने यहां से बोरिया-बिस्तर समेट लिया है।


स्पाइसजेट ने आखरी बार दो साल पहले यहां से फ्लाइट चलाई थी। इसके बाद से स्पाइसजेट ने फिर कभी जबलपुर का का रुख नहीं किया।हालांकि कंपनी ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नए रूटों पर नए स्लॉट से फ्लाइट चलाई जाएगी। इसके अलावा जूम, एयर इंडिया ने भी धीरे-धीरे फ्लाइट चलाना बंद कर दी।


स्पाइसजेट सभी रूटों पर बॉम्बार्डियर विमानों का संचालन करता था। दो फरवरी 2023 को सभी विमानों को हटाकर बोइंग विमान शुरू कर दिए। ये विमान रोजाना दो से तीन रूटों पर उड़ान भरते थे। लेकिन एक माह बाद दो मार्च 2023 से ही एकाएक सभी उड़ान बंद कर दी गई। कंपनी ने दावा किया 17 मार्च तक के लिए रेवा रद्द की गई है। लेकिन इसके बाद कंपनी ने डुमना एयरपोर्ट से ऑफिस बंद कर दिया।


इन कंपनियों ने बंद कर दी उड़ान
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से सबसे पहले एयर डेक्कन ने हवाई सेवा शुरू की थी।
इसके बाद फिर किंगफिशर, जूम, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने अपनी विमान सेवाएं दी।
समय के साथ डेक्कन, जूम और किंगफिशर ने उड़ान बंद कर दी।
आज पुणे, कोलकाता समेत देश के अन्य शहरों को जाने वाले हवाई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
या तो कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है, या फिर जबलपुर से नागपुर, इंदौर और भोपाल की यात्रा ट्रेन या फिर सड़क मार्ग से करना होता है।


यह फ्लाइट हो गई है बंद
- जबलपुर-अहमदाबाद-जबलपुर
- जबलपुर कोलकाता-जबलपुर
- जबलपुर-बेंगलुरु-जबलपुर
-जबलपुर-चेन्नई-जबलपुर
-जबलपुर -पुणे-जबलपुर
-जबलपुर-बिलासपुर-जबलपुर


अभी ये चल रही हैं
- जबलपुर से हैदराबाद की 1 फ्लाइट
- जबलपुर से दिल्ली की 1 फ्लाइट
- जबलपुर से मुंबई की 1 फ्लाइट
- जबलपुर से इंदौर की 2 फ्लाइट
- जबलपुर से भोपाल की 1 फ्लाइट
- जबलपुर से जगदलपुर की 1 फ्लाइट


डुमना एयरपोर्ट की प्रभारी डायरेक्टर निलोफर खान ने बताया कि वर्तमान में जबलपुर से कुल 14 फ्लाइट चल रही है, ये सभी इंडिगो और अलायंस एयर की हैं। 7 फ्लाइट जबलपुर से जाती हैं और 7 अन्य शहरों से जबलपुर आती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE