BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 5:22 pm
BIG REPORT : नीमच में विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 वाहनों से उतरवाये हूटर/सायरन, वसूला हजारों रूपये का जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेशित विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस नीमच द्वारा वाहनों में अवैध तौर पर लगे हूटर / सायरन, विधिवत नंबर प्लेट ,लाल, नीली, पीली बत्ती, व्हीआईपी स्टीकर लगे वाहनों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गोर व यातायात की टीम द्वारा लगातार पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार वाहनों की चेकिंग की जाकर वाहनों में लगे हूटर /सायरन के साथ-साथ लाल, नीली, पीली बत्ती, व्हीआईपी स्टीकर लगे वाहनों व नंबर प्लेट विधिवत नहीं होने या वाहनों में अन्य प्रकार की पदनाम जैसी नंबर प्लेट लगी होने पर चालानी कार्यवाहियां की जा रही है । 
यातायात पुलिस द्वारा 8 वाहनों पर अवैध तरीके से लगाए गए हूटर / सायरन हटवाए जाकर चालानी कार्यवाही की गई, वहीं व्हीआईपी स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 48  ऐसे वाहनो पर कार्रवाई की गई जिन पर विधिवत नंबर प्लेट ना हो करके अन्य पदनाम व गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाई गई थी कार्यवाही की जाकर 31500 रुपए समन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार लगातार आगे भी  वाहनों की चेकिंग की जाकर सायरन /हूटर, लाल, नीली, पीली बत्ती, नंबर प्लेट के विरुद्ध चालानी कार्यवाही जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE