नीमच। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर डॉ.ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर रश्मि श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघो के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैष्णव ने विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों से कहा, कि जिला शिक्षा केंद्र से संबंधित मामलों में संबंध में उनसे पृथक से चर्चा करें। वे उनका निराकरण करवाएंगे। उन्होने कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी सौंप कर विभाग स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए समन्वय/सफाई करने के लिए भी कहा। बैठक में विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने अपने संघ के सदस्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों के निराकरण के संबंध में सुझाव देते हुए मांग पत्र भी प्रस्तुत किए।
डिप्टी कलेक्टर रश्मी श्रीवास्तव ने पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन को प्रस्तुत किए। बैठक में बताया गया, कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी 17 मांगों का निराकरण कर दिया गया है। शिक्षा विभाग में समयमान-वेतनमान प्रदान करने का अनुरोध किया गया।