BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 8:03 pm
BIG NEWS : धीनवा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता, अब हत्थे ये आरोपी, मामले में अब तक चार गिरफ्तारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल नाके पर 28 फरवरी को पैसों के विवाद को लेकर हुई तोड़फोड़ व हमले के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने हमलावर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 28 फरवरी को शाम के समय निंबाहेड़ा उदयपुर स्टेट हाईवे पर धीनवा टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पैसों की विवाद को लेकर कर्मचारियों पर सरियों व लाठियों से हमला किया एवं केबिन व सर्वर रूम में तोड़फोड़ की। टोल कर्मी कमल सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निंबाहेड़ा राम सुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक को जांच सौंपी गई। पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी दिनेश माली पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी इन्द्रा कालोनी निम्बाहेडा एंव संजय माली उर्फ सन्जु बाबा पुत्र गोपाल माली निवासी नया बाजार निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा को 02 मार्च को तथा एमपी के मंदसौर जिले के प्रताप कोलोनी पिपलिया मण्डी थाना पिपलिया मण्डी निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र माली पुत्र भॅवर लाल माली को 05 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया तथा शेष वांछित आरोपियों की धरपकड हेतू थाना स्तर पर टीम का गठन कर तलाश की गई।
उक्त टीम द्वारा तलाशी कर मामले में पवन भाम्बी उर्फ परु पिता भरत भाम्बी उम्र 21 वर्ष निवासी पेच का पूरा हाल शास्त्री कॉलोनी निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले मे अन्य आरोपियों की गिरफतारी हेतु अलग-अलग टीमे गठीत कर रवाना की गई है। 

पुलिस टीम-
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर पु.नि.,  हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. रामकेश, हेमन्त कुमार, विजय व राजेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE