सरवानियां महाराज। शहर की पुलिस आगामी त्योहारों के मद्देनजर चोकन्नी है और इसी को द्रष्टिगत रखते हुए सोमवार को प्रातः 11.00 बजे पुलिस चौकी सरवानियां महाराज पर चोकी प्रभारी असलम पठान ने सार्वजनिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा आमजनों के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पठान ने आगामी त्योहार होली, धुलेंडी, रंगपंचमी तथा नवरात्रि पर्व के साथ साथ रमज़ान व ईद के त्योहार को हर्षाेल्लास पूर्वक आपसी सोहार्द से मनाने की अपील की। इस दौरान प्रभारी पुलिस अधिकारी पठान ने शहर के धार्मिक स्थल तथा होली धुलेंडी रंगपंचमी आदि पर निकलने वाली गैर के रुट व्यवस्था आदि की जानकारी लेकर शहरवासियों से सहयोग की बात कही है तथा हर समय पुलिस आपकी सेवा तैयार रहेगी।
शांति समिति की यह बैठक डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट हिमांशु चंन्द्रा व सुप्रीटेंडेंट आफ पुलिस अंकित जायसवाल के दिशा निर्देश पर आयोजित कर आगामी पर्वाे को लेकर पुलिस की भुमिका और मंशा से आमजनों को अवगत कराने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, लासूर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश लोहार, पुनम भोई, दिनेश शर्मा, सत्यनारायण रावत, नाहर सिंह कानावत, सदर सय्यद गोरी, , ईश्वर राठौर, जाकीर हुसैन मंसूरी, दिपक राठौर, उस्मान मंसूरी, मोमिन भाटी , पत्रकार जगदीश तिवारी, बबलू माली सहित पुलिस अधिकारी किशनसिंह परिहार, हेड मूहर्रिर गोविंद सिंह हाड़ा, रामबिलास सोलंकी , अजित कुमावत, नंदकिशोर राठौर, पुष्कर नागदा, धनगर तथा समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।