पिपलियामंडी। महू-नीमच हाइवे मार्ग पर स्थित खेत के पास बिड़े में अज्ञात करणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलते ही आसपास के खेत मालिक सहित बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और घटना की जानकारी जिम्मेदार विभागों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और जलती आग पर काबू पाया। यह घटना पिपलियामंडी में स्थित होटल मीनाक्षी से आगे ऑवर ब्रिज के पास की है।