BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 1:31 pm
REPORT : मध्यप्रदेश राज्य सीमा पर 7 किलोमीटर वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, दो राज्यों के सैकड़ो लोगों ने 20 घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। मध्य प्रदेश में नीमच जिले की सिंगोली तहसील से लगे राजस्थान राज्य की सीमावर्ती वन क्षेत्र में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए मध्य प्रदेश सहित दोनों राज्यों के सैकड़ो लोगों ने लगातार 18 से 20 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो राज्यों की सीमा पर भीषण आग लगने की सूचना के बाद नीमच जिला वन मंडल अधिकारी श्री अटोडे ने सिंगोली तहसील के सभी वन कर्मियों को आग बुझाने के संसाधनों के साथ सीमा पर तैनात कर दिया था।इस बीच सीमावर्ती गांव के लोगों ने भी आग को मध्य प्रदेश क्षेत्र में फैलने से रोके रखा। वन क्षेत्र में धधकती आग के नजारे को देखने के लिए सिंगोली कस्बे सहित आसपास गांवों के लोग रात में भी छतों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए।
 बताया जाता है कि आग सीमावर्ती गांव आरोली के पास जंगल में लगी थी, जिसने तीव्र गति से मध्य प्रदेश सीमा की ओर रुख किया। हालांकि सोमवार दोपहर से मंगलवार अल सुबह करीब 5रू00 बजे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने में सिंगोली क्षेत्र के वन अधिकारियों में डिप्टी रेंजर बापू लाल दायना, वनरक्षक सदाशिव धाकड़, मदन धनगर, कालू सिंह निनामा, शंभू प्रजापत और बालकिशन सहित आसपास गांव धारड़ी, अरनिया और देवपुरिया के बालकिशन धाकड़, कमलेश धाकड़, अशोक धाकड़, सोहनलाल धाकड़ मांगीलाल धाकड़, रामलाल  और पुजारी संजय और रावड़दा सरपंच राजू सेन आदि ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE