BREAKING NEWS
खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<     खरगोन में किसानों का फूटा.. <<     REPORT : यूपी में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर.. <<     BIG NEWS : सीआरपीएफ रोड कालका माता मंदिर के पास.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मूंगफली बीज न मिलने पर.. <<     KHABAR : हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में राज्यपाल.. <<     KHABAR : दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर.. <<     KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2025, 3:28 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 110 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- पीड़ित राहुल प्रजापति के उपचार की निःशुल्‍क व्‍यवस्‍था करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम जमुनियाकलां के गंभीर रूप से पीडित आवेदक राहुल प्रजापति को उपचार के लिए अहमदाबाद भेजकर, सीएसआर मद से निरूशुल्‍क उपचार सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाए और स्‍कीम नं.9 नीमच निवासी फुलादेवी को स्‍वरोजगार का निरूशुल्‍क प्रशिक्षण प्रदान कर, स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच एवं एलडीएम तथा कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थि‍त थे।
जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने 110 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में बघाना के अयुब, चपलाना के मांगीलाल, सुवाखेडा के राधेश्‍यामप्रजापत, धामनिया के रतनलाल, झांतला की लालीदेवी, अरनिया मानगीर की नानीबाई, खेडा बांगड़ के बाबुलाल, जेतपुरा की प्रेमबाई, नई आबादी खोर की कमला बाई, कुमारियावीरान की सुगनाबाई, बरूखेडा के हीरालालने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।
इसी तरह जनसुनवाई में कनावटी के रामप्रसाद, नया बाजार नीमच के कुंदन जायसवाल, नई आबादी दुदरसी के हरलाल, सुरेश, बंशीलाल, वार्ड नं.5 नीमच के नारायण लाल, अरनिया कुमार के मुकेशदास बैरागी, कुचडौद की शांतिबाई, चेनपुरा के गट्टूसिह, रतनगढ़ के गोपालकृष्‍ण, बंगला नं.60 नीमच के समीर हुसैन, मुण्‍डला की सन्‍नाबाई, मेहनोत नगर नीमच के शंकरलाल, अठाना के अकबर खान,रेवली देवली के जसवंत नागदा, गिरदौडा की नागकुंवर, नीमच सिटी के धनराज भाटी, धनेरिया कलां की मधु कुंवरआदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर, समस्‍याएं सुनाई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE