BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 4:11 pm
KHABAR : उज्जैन में 22 पाकिस्तानी नागरिक, मेडिकल, लांग टर्म और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर बाकि 27 अप्रैल के बाद रद्द, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले के जवाब में केंद्र सरकार ने सख्त फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाला जाएगा। इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश का इंटेलिजेंस एजेंसी भी एक्टिव हो गया है।


उज्जैन पुलिस को 22 पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा मिला है, जो पिछले कई सालों से उज्जैन में रह रहे हैं। जिसमें 18 महिलाएं दो पुरुष और दो बच्चे शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान वापस भेजें।


प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्र के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद उज्जैन में पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर वीजा और पासपोर्ट समेत खुफ़िया विभाग की फाइलें खंगाली जा रही है।


उज्जैन में पाकिस्तानी नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में कुल 22 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं जो लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। इनमें जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में चार, महाकाल थाना क्षेत्र में दो, खाचरौद में एक, पंवासा में एक, महिदपुर में चार, चिमनगंज में चार, नीलगंगा में चार और बड़नगर में दो के रहने की जानकारी मिली है। इनमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदाय के लोग हैं। हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल लॉन्ग टर्म वीजा वालों को बाहर निकालने के निर्देश नहीं मिले हैं।


मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे
इनके अलावा कोई और पाकिस्तानी उज्जैन में नहीं है, लेकिन फिर भी जांच टीम एक्टिव है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE