BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 4:11 pm
BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक जितेंद्र ने ठुकराई ग्रामीणों की चेतावनी तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दोस्तों के साथ पहुंचा था बंजारी नदी के किनारे, घटना की भनक लगते ही परिवार में पसरा मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। शामगढ़ जीआरपी में पदस्थ एक आरक्षक की गुरुवार को गरोठ क्षेत्र स्थित बंजारी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। आरक्षक अपने तीन साथियों के साथ पिकनिक मनाने नदी पर गया था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआरपी शामगढ़ में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर अपने तीन साथियों के साथ बंजारी नदी पहुंचे थे। चारों नदी में नहाने उतरे, इसी दौरान जितेंद्र सिंह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीण चौकीदार विनोद के अनुसार, जिस स्थान पर युवक नहा रहे थे वहां पानी काफी गहरा था। ग्रामीणों ने उन्हें वहां नहाने से मना भी किया था, लेकिन उन्होंने नदी में प्रवेश कर लिया। कुछ ही देर बाद हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर आरक्षक का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल भेजा गया।

गरोठ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना जीआरपी शामगढ़ एवं मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

आरक्षक जितेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से जीआरपी शामगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रशासन ने बरसात के मौसम में नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में नहाने से बचने तथा गहरे एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE