खरगोन। जिले के कसरावद में सेन समाज द्वारा मंडलेश्वर रोड से एकत्रित होकर जय स्तंभ चौराहा पहुंचे। सेन समाज के आराध्य देव की जयंती नहीं मना कर विरोध दर्ज किया।
आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में रैली निकालकर विरुद्ध दर्ज किया। मृतकों को 2 मिनट की श्रद्धांजलि दी गई। सेन समाज ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।