BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 7:42 pm
KHABAR : जिला प्रशिक्षण केंद्र विरियाखेड़ी पर जिले के चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, सीएमएचओ ने कहा- एमएलसी की रिपोर्टिंग सॉफ्टवेयर आधार पर करें, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला प्रशिक्षण केंद्र विरियाखेड़ी पर जिले के चिकित्सा अधिकारियों को एमएलसी, प्री-एमएलसी और पोस्टमार्टम की रिपोर्टिंग ऑनलाइन मेडलेपर सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाने संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसर ने जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को एमएलसी, प्री-एमएलसी और पोस्टमार्टम की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार ऑनलाइन रिपोर्टिंग ही की जावे। सभी चिकित्सा अधिकारी अपने मुख्यालय पर निवास करते हुए आवश्यक रूप से पुलिस विभाग को एमएलसी में सहयोग प्रदान करें।जिला चिकित्सालय के आरएमओ फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक अरोरा ने चिकित्सा अधिकारियों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएमएचओ ने कहा कि धारा 376 के अपराध पीड़िता के मामलों में भी अपराध पीड़िता की सहमति के आधार पर पुरुष चिकित्सक महिला नर्सिंग ऑफिसर की उपस्थिति में एमएलसी की कार्रवाई कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के चिकित्सा अधिकारियों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही एमएलसी प्री एम एल सी और पोस्टमार्टम के प्रविष्टि करने हेतु निर्देशित किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE