उज्जैन। गत दिवस खाचरोद तहसील के ग्राम कंचनखेड़ी व कुटलाना में राजस्व विभाग आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की मुख्य योजनाएं अविवादित नामांतरण के आदेश एवं मौके पर ही अमल की कार्यवाही, बी-1 वाचन, जाती प्रमाण पत्र व वितरित से शेष अधिकार अभिलेखों की प्रति का लाभ हितग्राहियों को प्रदाय किया गया। 15 अविवादित नामांतरण, कक्षा पहली के छात्रों को 20 जाति प्रमाण पत्र व शेष अधिकार अभिलेख 123 वितरित किए गए। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदाय किये जाने वाले राशन कार्ड हितग्राहियों की केवायसी करवाई गई एवं जल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जल बचाव के उपाय एवं वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी ग्रामीणजन एवं किसानों को दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, ग्राम सरपंच, एस डी एम नेहा साहू, तहसीलदार अनिल मोरे व राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।