उज्जैन। जल गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत् मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् बड़नगर विकास खण्ड समन्वयक रेणुका श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर निर्विरोध ग्राम पंचायत किलोली में सभा आयोजित की गई। जिसमें पंचायत सचिव द्वारा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी शुभम जायसवाल के द्वारा जल गंगा जल संवर्धन अभियान के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पंचायत परिसर में सेक्टर प्रभारी अर्जुन सिंह डोडिया द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह सोलंकी, उप सरपंच जसवंत सिंह नामलपुर, पंचायत सचिव पंकज शर्मा, जगदीश चंद्र कुमावत, राधेश्याम रनवा, दीपकराज, आनंद सिंह, नवांकुर, प्रस्फुटन, CMCLDP के छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।