उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों ने कन्या छात्रावास के पास पौधारोपण स्थल पर श्रमदान कर पौधों को पानी पिलाया। उक्त जानकारी देते हुए जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास ने बताया कि पौधे भी जल संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं, इनके जड़ों के माध्यम से पानी जमीन में जाता है और जलस्तर की वृद्धि होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 25 पौधों को रोपकर उन्हें वृक्ष अवश्य बनाना चाहिए। पानी के टैंकर की व्यवस्था नगर निगम उज्जैन के द्वारा की गई। श्रमदान कार्यक्रम में परामर्शदाता सुनील बारोट, पर्यावरण प्रेमी गौरव मालपानी, सर्वेश्वर सेठी, मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओ सर्व कुलदीप राजपुरोहित, अरविंद श्रीवास, हितेश पांडे, प्रीति भट्ट, मोनिका पांडे, सुनील वाघेला, दिलीप परमार व एम एस डब्ल्यू प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में गौरव मालपानी ने गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।