BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 10:21 am
BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का शुभारंभ, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आज होगा आयोजन, जुटेंगे देश-दुनिया के टेक लीडर्स, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन का हब बनाने के लिए ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का आगाज आज 27 अप्रैल को इंदौर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे। इस कॉन्क्लेव में Google, Microsoft और NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों समेत 300 से ज्यादा टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरोसा जताया है कि यह आयोजन प्रदेश में बड़े निवेश को आकर्षित करेगा और मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।


चार नई टेक्नोलॉजी नीतियों की गाइडलाइन्स होंगी लॉन्च
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की चार नई नीतियों – GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति और AVGC-XR नीति के लिए गाइडलाइन्स जारी करेंगे। इन नीतियों से नवाचार, निर्माण और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में तकनीकी क्षमताएं जमीनी स्तर तक मजबूत होंगी।


नई परियोजनाओं का भूमि पूजन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्टअप इन्क्यूबेटरों का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का भी शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा निवेशकों के लिए एक खास ‘इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल’ भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल विंडो सुविधा मिलेगी।


राउंड टेबल मीटिंग्स और वीसी संवाद भी होंगे आयोजन का हिस्सा
कॉन्क्लेव में सेक्टर-विशेष राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड के साथ वर्चुअल संवाद और टेक्नोलॉजी लीडर्स के साथ मुख्यमंत्री की वन-टू-वन बैठकें भी होंगी। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ मध्यप्रदेश को डिजिटल भारत के भविष्य में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE