BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 11:43 am
KHABAR : वैशाख अमावस्या पर पंचकोसी यात्रा संपन्न, नागचंद्रेश्वर में मिट्टी का घोड़ा अर्पित कर शिप्रा स्नान, अष्टतीर्थ यात्रा के बाद श्रद्धालु रवाना, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। वैशाख मास की पंचकोसी यात्रा अमावस्या पर संपन्न हुई। यात्रा 23 अप्रैल से शुरू होनी थी। कई श्रद्धालु दो दिन पहले ही यात्रा पर निकल गए थे। श्रद्धालुओं ने पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन किए। यहां मिट्टी के अश्व अर्पित कर बल लौटाया। इसके बाद शिप्रा नदी में स्नान किया।


पुजारी अनिमेष शर्मा के अनुसार यह यात्रा दशमी से शुरू होकर अमावस्या को समाप्त होती है। श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर को श्रीफल अर्पित कर बल प्राप्त करते हैं। उज्जयिनी के चार द्वारपाल शिवलिंगों (पिंग्लेश्वर, दुर्दुरेश्वर, कायावरुणेश्वर और बिलकेश्वर महादेव) में पूजन किया जाता है। हर साल हजारों यात्री 118 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं।


यात्रा के कारण महाकालेश्वर, मंगलनाथ, गोपाल मंदिर और हरसिद्धि माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई संस्थाओं ने यात्रियों को ठंडा पानी, शरबत और भोजन वितरित किया। शिप्रा नदी के घाट पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE