देवास। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। कार्यशाला में कृषकों को जल के उचित प्रबंधन हेतु ड्रिप व स्प्रिंकलर से सिंचाई के लाभ जैसे पानी की बचत , अधिक उपज के बारे में बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, किसानों को तालाबों में प्लास्टिक लाइनिंग के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिससे जल का अधिकतम संचयन किया जा सके और सूखे की स्थिति में भी सिंचाई सुनिश्चित की सके। कार्यशाला में किसानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौध रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है व क्षिप्रा नदी के आस पास निवास करने वाले कृषकों को नदी के तट पर पौध रोपण करने एवं नदी की सफाई में भागीदार बनने को प्रेरित करते हुए पौध रोपण का महत्व समझाया जा रहा है । कार्यक्रम में किसानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । विभाग द्वारा कृषकों को विभागीय योजना से लाभांवित करने हेतु पंजीयन करवाया जा रहा है व विभाग की अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।