BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिकनिक बनी मौत का सफर, जब जीआरपी आरक्षक.. <<     शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध.. <<     KHABAR : गांधीसागर डूब क्षेत्र में हादसा, डूबने से.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनारू खरगोन से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बरसात में सर्पदंश पर न करें लापरवाही,.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,.. <<     KHABAR : संत रविदास स्वरोजगार योजना से बदली राधा.. <<     सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे,माउंट आबू के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय बोले-अयोध्या कोर्ट में दायर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 का बड़ा वार, एक साल से.. <<     NEWS : शिक्षा सेतु योजना, प्रतापगढ़ में 10वीं-12वीं.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी,.. <<     KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 12:14 pm
KHABAR : मंत्री तुलसीराम सिलावट दसघाट बैराज पहुंचे, निरीक्षण कर 30 दिन में सुधार के दिए निर्देश, ताप्ती नदी का पूजन और श्रमदान किया, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार शाम दसघाट बैराज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज के गेटों की स्थिति का जायजा लिया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री बीएल मंडलोई से विस्तृत जानकारी ली।


मंत्री ने गेटों की मरम्मत और अन्य सुधार कार्य 30 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह काम संवेदनशीलता और प्राथमिकता से किया जाए।


2016 में निर्मित यह बैराज 500 मीटर लंबा है। इसमें 10 गेट हैं। बैराज की जल भराव क्षमता 2.56 एमसीएम है। यह 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई करता है। इससे आसपास के गांवों के 420 किसानों को लाभ मिलता है।


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंत्री ने मां ताप्ती का पूजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे और पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पूजन में भाग लिया। अभियान के दौरान ताप्ती के तट पर सफाई की गई। मंत्री ने श्रमदान किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला, जनपद सीईओ वंदना कैथल, जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE