खरगोन। जिले के भीकनगांव जनपद के ग्राम पोखर स्थित मोतीबाबा मंदिर परिसर में शनिवार को भारतीय आजाद आदिवासी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की रीति- नीति बताने के साथ ही उद्देश्य को लेकर समाजजनों के बीच अपनी बात रखी। पदाधिकारियों ने बदलाव के लिए खड़े नही होंगे तो कुछ नही बदलेगा। संदेश देेते हुए कहा कि भारतीय आदिवासी पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गाे का उत्थान और विकास करना है। अब तक देश में दो परंपरागत दलों की सरकार चलती आ रही है, इन सरकारों में आदिवासी समाज मुख्य धारा से नही जुड़ पाया है।
230 सीटों में से 47 सीटें आरक्षित है, इसके बावजूद आदिवासी समाज इन्हीं दलों के चिन्ह पर चुनाव जितते है, जिसके बाद वे आदिवासी हितों के लिए काम नही कर पाते। इसलिए आदिवासी समाज के शिक्षित युवाओं ने मिलकर इस संगठन का निर्माण कर समाजहितों के लिए राजनीति को चुनने का निर्णय लिया है। हम केवल आदिवासी ही नही बल्कि गरीब, दलित, पिछड़े सभी के हितों को ध्यान रखते हुए मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं के लिए काम करेंगे, विकास की बात करेंगे।