देवास। जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी। सीएमएचओ डॉक्टर सरोजिनी जेम्स बैक ने बताया कि एक नई पहल के साथ 24 घंटे एंबुलेंस की लोकेशन व सुविधा को लेकर यहां पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिससे आम जनों को भी यह सुविधा मिलेगी। एंबुलेंस को लेकर कोई भी किसी भी समय फोन पर उसके बारे में जानकारी ले सकता है और किसी भी व्यक्ति की मदद आसानी से होगी।